मुरादनगर। बिजली विभाग के फर्जी बिजलेंस टीम के अधिकारी बनकर ठगों ने एक फ्लोर मिल पर छापा मारा। ठगों ने 25 लाख रुपये की जुर्माना लगाने की बात कहकर मिल संचालक से तीन लाख रुपये ठग लिए। डीसीपी ग्रामीण जोन के आदेश पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर की है।
राधेश्याम विहार कॉलोनी निवासी राहुल शर्मा नमस्कार आटा नाम से फ्लोर मिल चलाते हैं, मिल चलाने के लिए बिजली का कनेक्शन भी ले रखा है, उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 13 जनवरी को बिजली विभाग के जेई मिल पर आए और चेकिंग करके चले गए। अगले दिन फिर सात लोग आए और खुद को बिजलेंस टीम से बताया। उन्होंने एक युवक को एसडीओ, एक्शन पीए, जेई, जेएमटी बताया। उन्होंने कहा कि आपने फ्लोर मिल पर अपना ट्रांसफार्मर नहीं लगवाया, जिसके कारण आप पर 25 लाख रुपये का जुर्माना लग सकता है, मिल भी सील हो जायेगी। आरोप है कि इसके बाद राहुल शर्मा से पांच लाख रुपये की रसीट कटवाने को कहा, लेकिन तीन लाख रुपये में सौदा तय हुआ, टीम तीन लाख रुपये लेकर चली गई और रसीद गाजियाबाद ऑफिस से प्राप्त करने को कहा गया। बिजली विभाग ऑफिस राहुल पहुंचे तो उन्हें पता चला कि इस नाम के कोई अधिकारी काम नहीं करते है। डीसीपी ग्रामीण जोन से पीड़ित ने अपने साथ हुई ठगी की शिकायत की। डीसीपी के आदेश पर पुलिस ने रवि एसडीओ, आदित्य उर्फ दिनेश पीए एक्सन, अर्जुन जेई, तारा जेएमटी, नदीम जेई व दो अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।