फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आरएसएस का फर्जी जिलाध्यक्ष गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


गाजियाबाद। आरएसएस का जिलाध्यक्ष बनकर घूम रहे लग्जरी कार सवार को विजयनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपनी गाड़ी पर आरएसएस का झंडा और अशोक स्तंभ लगा रखा था, इसके साथ ही जिलाध्यक्ष की पट्टी भी शीशों पर लिखवाई थी। आरोपी की पहचान नोएडा सेक्टर-122 गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है।

एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि विजयनगर क्षेत्र में सफेद रंग की इनोवा क्रिस्टा गाड़ी के बोनट पर भगवा झंडा आगे-पीछे शीशों पर आरएसएस जिलाध्यक्ष का स्टीकर और इस पर अशोक स्तंभ का चिह्न लगाकर घूमने वाले संदिग्ध युवक को क्राइम ब्रांच और विजयनगर पुलिस ने रेलवे रोड से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी रेलवे स्टेशन स्थित उत्सव भवन के सामने लोगों पर खुद को आरएसएस का जिलाध्यक्ष बताकर रौब गालिब करता मिला। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम ओमवीर सिंह निवासी सेक्टर 122 डी, थाना सेक्टर 133 जनपद गौतमबुद्धनगर बताया। आरोपी के मुताबिक वह वर्चस्व बनाने के लिए आरएसएस का झंडा, स्टीकर और अशोक स्तंभ का इस्तेमाल गाड़ी पर करता है। इससे उसकी गाड़ी की पुलिस चेकिंग भी नहीं होती और टोल टैक्स से भी बच जाता है। हालांकि इसका अभी कोई आपराधिक इतिहास नहीं मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें