फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 14 करोड़ का फर्जी बिल लगा ले लिया भुगतान, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मरम्मत कार्य नहीं कराने और फर्जी बिल जमा कर 14 करोड़ रुपये का भुगतान लेने का मामला सामने आया है। मामले में आरडीसी राजनगर निवासी आरजी बुल्डवेल निर्माण कंपनी के निदेशक ध्रुव शिवाच ने ठेकेदार नौशाद के खिलाफ वेव सिटी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

ध्रुव शिवाच ने बताया कि नौशाद नाम के ठेकेदार से उनकी कंपनी का 2022 में एक समझौता हुआ था। इसमें ठेकेदार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मरम्मत का काम दिया गया था। आरोप है कि ठेकेदार ने समझौते के हिसाब से मरम्मत का काम नहीं किया और फर्जी बिल लगाकर 14 करोड़ रुपये का भुगतान भी ले लिया। विभागीय अधिकारियों की आपत्ति पर जब नौशाद से बात की गई तो वह धमकी देने लगा, इससे उनकी कंपनी की बदनामी हुई।
मामले में उन्होंने पहले वेव सिटी थाने में शिकायत दी लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। परेशान होकर उन्होंने कोर्ट में गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। एसीपी लिपि नगायच ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें