फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: रोडवेज बस ने दो किसानों को कुचला एक की गई जान, दूसरे का कटा हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। मसूरी में एनएच-9 पर शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे सड़क किनारे खड़े दो किसानों को काैशांबी डिपो की रोडवेज बस ने कुचल दिया। हादसे में मेरठ के अजराड़ा निवासी किसान अज्जू की मौत हो गई। जबकि, उनके साथी जब्बार का हाथ कट गया। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, बस में सवार एक महिला समेत दो सवारी भी घायल हो गईं। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

एसीपी मसूरी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि किसान जब्बार व अज्जू पिकअप वाहन में सब्जी लेकर साहिबाबाद मंडी जा रहे थे। शनिवार रात को जब गाड़ी एनएच-9 पर ताज कॉलोनी के पास पहुंची तो उसके अगले टायर में पंक्चर हो गया। चालक वाहन को सड़क के किनारे खड़ा करके टायर बदल रहा था। जबकि, जब्बार और अज्जू सड़क किनारे खड़े थे। तभी दिल्ली की तरफ जा रही रोडवेज बस ने उनको कुचल दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने अज्जू को मृत घोषित कर दिया। जबकि, जब्बार का हाथ कट गया, उनको उपचार के लिए हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया। इसके अलावा बस में सवार फतेहपुर निवासी त्रेया व आजमगढ़ निवासी राकेश झटका लगने से घायल हो गए। बस में करीब 40 यात्री सवार थे, सभी लोग दिल्ली जा रहे थे। सभी यात्रियों को दूसरी बस में बैठाकर गंतव्य के लिए रवाना कराया गया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसीपी ने बताया कि चालक की तलाश में पुलिस की टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें