फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पहली पत्नी के रहते हुए फैक्टरी मालिक ने रचाई दूसरी शादी, पति के व्हाट्सएप स्टेटस से हुआ खुलासा, फिर...

Fri, 08 Jan 2021 11:27 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के राजनगर एक्सटेंशन निवासी फैक्टरी मालिक द्वारा पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में दिल्ली निवासी पहली पत्नी कामिनी ने मुरादनगर थाने में केस दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


उनका कहना है कि पति का व्हाट्सएप स्टेटस को देखकर उन्हें दूसरी शादी करने का पता चला। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। दिल्ली निवासी कामिनी का कहना है कि फरवरी 2018 में उनकी शादी राजनगर एक्सटेंशन निवासी नीरज जायसवाल के साथ हुई थी। 

नीरज जायसवाल पटेलनगर में खराद फैक्टरी चलाते हैं। शादी के कुछ दिनों बाद वह मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र में रहने लगीं। पीड़िता का कहना है कि ससुराल पक्ष के लोग उन्हें पसंद नहीं करते थे और पति की दूसरी शादी कराना चाहते थे। उनके साथ मारपीट करने लगे और बाद में उन्हें घर से निकाल दिया। 
विज्ञापन


कामिनी का कहना है कि पिछले साल करवाचौथ पर उन्होंने पति का व्हाट्सएप स्टेटस देखा तो उसमें दूसरी पत्नी के साथ फोटो स्टेटस पर लगी थी। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी मेट्रीमोनियल साइट के जरिए हुई थी। 
 
विज्ञापन

आरोप है कि पति नीरज जायसवाल ने दूसरी शादी करने के बाद ससुराल में रखी उनकी सारी डिग्रियां जला दीं। पुलिस का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर उसके पति नीरज जायसवाल व अन्य ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें