फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar: शिकारपुर नगर पालिका चेयरमैन से मांगी 5 लाख की रंगदारी, पुलिस को दी शिकायत

Mon, 19 Sep 2022 09:59 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर

सार

शिकारपुर नगर पालिका चेयरमैन फूलवती राणा ने बताया की सोमवार सुबह करीब 10:53 बजे किसी अज्ञात नंबर से उनके मोबाइल पर कॉल आई। उसने अपने आप को जेल में होना बताते हुए पांच लाख रुपए की मांग की।
विज्ञापन
धमकी कॉल। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिकारपुर नगर पालिका चेयरमैन से फोन पर अज्ञात व्यक्ति ने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। रंगदारी की कॉल आने के बाद चेयरमैन का परिवार डरा हुआ है। चेयरमैन ने इस संबंध में पुलिस को सूचना देकर जानमाल की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


शिकारपुर नगर पालिका चेयरमैन फूलवती राणा ने बताया की सोमवार सुबह करीब 10:53 बजे किसी अज्ञात नंबर से उनके मोबाइल पर कॉल आई। उसने अपने आप को जेल में होना बताते हुए पांच लाख रुपए की मांग की।

राणा ने बताया कि कॉल करने वाले ने यह भी कहा यदि पांच लाख नहीं दिए तो इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी है तथा एसएसपी से भी बात की है। उन्होंने बताया कि उनका परिवार कॉल आने के बाद से डरा हुआ है। उन्होंने जान माल की सुरक्षा की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें