फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar: महिला के वेशभूषा में घूम रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा, बच्चा चोर होने की आशंका

Mon, 19 Sep 2022 06:54 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, नरसेना (बुलंदशहर)

सार

नरसेना थाना क्षेत्र के गांव थाना के समीप महिला के भेष में घूम रहे युवक को सोमवार शाम ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार को भी यही युवक महिला के भेष में घूम रहा था।
विज्ञापन
बच्चा चोरी के शक में युवक को पीटा - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षेत्र के एक गांव में ग्रामीणों ने महिला के भेष में घूम रहे एक युवक को पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी। साथ ही सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें आशंका है कि आरोपी युवक बच्चा चोरी के लिए वेशभूषा बदल कर घूम रहा था। वहीं, पुलिस की जांच में आरोपी की मानसिक हालत ठीक नहीं है।

विज्ञापन


नरसेना थाना क्षेत्र के गांव थाना के समीप महिला के भेष में घूम रहे युवक को सोमवार शाम ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार को भी यही युवक महिला के भेष में घूम रहा था। बच्चा चोर समझकर जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। लेकिन, रविवार को पुलिस नहीं पहुंची।

सोमवार को आरोपी की पिटाई के बाद सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। थाना पुलिस ने बताया कि युवक की दिमागी हालत ठीक नहीं है। युवक पड़ोसी गांव मढैया माली का रहने वाला है। उसका मेडिकल कराया जा रहा है और परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें