फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा घटा पर पावर कट बढ़ा

Sun, 22 May 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
बिजली संकट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भीषण गर्मी के बीच अंधाधुंध बिजली कटौती से शनिवार को कई क्षेत्रों में हाहाकार मच गया। हालांकि शुक्रवार की अपेक्षा अधिकतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया, लेकिन गर्मी व उमस से राहत नहीं मिली।
विज्ञापन


रात में भी गर्म हवा चलने और लंबे पावर कट ने लोगों की इस परेशानी को और बढ़ा दिया। देर रात तक अलग-अलग क्षेत्रों में कटौती जारी रही। शनिवार की सुबह ठंडी हवाएं चलने से लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की, 10 बजे के बाद से तापमान फिर बढ़ गया।

सूरज ने तेवर दिखाने शुरू किए तो लू के थपेड़े लगने लगी। पारा ऊपर चढ़कर 39 डिग्री सेल्सियस तक  पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को गर्मी और बढ़ेगी। अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। हालांकि दोपहर बाद आंधी व बूंदाबादी की उम्मीद है।
विज्ञापन


वहीं इस भीषण गर्मी में बिजली ने भी तेवर दिखाए। शनिवार को गोविंदपुरम क्षेत्र में दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे तक 5 घंटे बिजली कटौती रही। ओवरलोडिंग की वजह से यहां कटौती गई है। कमला नेहरू नगर क्षेत्र में मेंटेनेंस वर्क के चलते सुबह पौने 11 बजे से शाम 7 बजे तक 8:15 घंटे की कटौती रही।

इस दौरान इनवर्टर भी जवाब दे गए। गर्मी में बिजली न होने की वजह से हाहाकार मच गया। शाम 7:30 बजे डीपीएच 132 केवी सब-स्टेशन की सीटी खराब हो जाने से कविनगर, नेहरू नगर, कालका गढ़ी, मालीवाड़ा, सिटी बिजली घर बंद हो गए।

रात 9 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन 10 मिनट बाद ही फिर पावर कट हो गया। देर रात तक बिजली की आंख मिचौली जारी रही। लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें