फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बजरिया डाकघर में एक्सपायरी डेट का फायर फाइटिंग सिस्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। करोड़ों का बिजनेस करने वाले डाक विभाग में बदइंतजामी हाबी हो रही है। हम बात कर रहे हैं बजरिया आरएमएस दफ्तर की, जहां फायर फाइटिंग सिस्टम तक एक्सपायरी डेट के लगे हैं। जबकि इस पूरे दफ्तर में कागजों के बंडल का ढेर लगा हुआ है। इसी दफ्तर के एक कमरे में जहां पार्सल को ट्रैक किया जाता है उसी कमरे में एक्सपायरी फायर फाइटिंग सिस्टम लगा हुआ है।
विज्ञापन

दफ्तर में गेट से लेकर पूरे परिसर में पार्सल का ढेर लगा हुआ है। परिसर की जमीन तो कच्ची है अंदर भी फर्श पर सीलिंग आ रही है। जगह-जगह बिखरे पार्सल अपनी दुर्दशा बयां कर रहे हैं। उसी पार्सल को कुचलते हुए कर्मचारी आ जा रहे हैं।
-
चूहों की रखवाली में पाली गई है बिल्ली, रोज पीती है आधा लीटर दूध
तीन साल पहले चूहों से पार्सल को बचाने के लिए बजरिया डाकघर के तत्कालीन सुपरवाइजर इस्लाउद्दीन ने बिल्ली पाली। बिल्ली का नाम मुम्मू रखा गया। उन्होंने बताया कि परिसर में आसपास कच्ची जमीन होने से यहां चूहों का उत्पात बढ़ गया था। इस वजह से पार्सल की सुरक्षा के लिए बिल्ली पाली गई है। शाम को उसे आधा लीटर दूध दिया जाता है। वह रात भर डाकघर में बंद रहती है। सुबह कई चूहे मरे मिलते हैं। अब पार्सल को चूहे नुकसान नहीं कर पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें