अहिंसा खंड-2 में रविवार को आरडब्ल्यूए फेडरेशन गाजियाबाद की प्रशासनिक समिति का विस्तार किया गया। इसमें 65 लोगों को प्रशासनिक समिति में चुना गया। एयर मार्शल पीएस भंगू ने सभी सदस्यों को गाजियाबाद के हित में काम करने के लिए शपथ दिलाई। सभी सदस्यों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई।
फेडरेशन के मीडिया प्रतिनिधि गोपाल महेश्वरी ने बताया कि महासचिव अजय जैन ने फेडरेशन के संविधान संशोधन के लिए एमके मचामा की अध्यक्षता में समिति की घोषणा की। इसमें कर्नल टीपी त्यागी चेयरमैन, एमके मचाम और मुकेश अग्रवाल को-चेयरमैन, अजय जैन, विनय गुप्त, प्रीतम लाल, आरके आर्या, अनिल चौधरी महासचिव बने।
इंदिरापुरम जोन के वाइस चेयरमैन केपी त्यागी, सचिव चंद्र मोहन और अजय शुक्ला समन्वयक बने। वसुंधरा जोन के वाइस चेयरमैन यूबी गर्ग, सचिव बीपी गुप्त और समन्वयक केएल मल्होत्रा बने। मोहन नगर जोन के वाइस चेयरमैन जीएस सिद्धू, सचिव अनुरंजना त्यागी और समन्वयक अजीम खान बने।
कई पदाधिकारियों को विशेष कार्यभार दिया गया। उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल एवं चीफ कोआर्डिनेटर सुनीता नागपाल ने प्रशासनिक समिति के सदस्यों को उनके कर्तव्यों की जानकारी दी। सभी पदाधिकारियों ने कार्य को पूर्ण निष्ठा के साथ पूरा करने की शपथ ली।
फेडरेशन के चेयरमैन कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता आरडब्ल्यूएज को संवैधानिक अधिकार दिलवाने की होगी। यहां के आरडब्ल्यूए को चीन की रेजिडेंट कमेटी से भी अधिक संवैधानिक अधिकार दिए जाने चाहिए।
निर्माण श्रमिकों और वेंडर्स के मुद्दों पर भी हुई चर्चा
बैठक में वेंडर्स और निर्माण श्रमिकों की व्यवस्था के मुद्दे भी उठाए गए। आरडब्ल्यूए फेडरेशन गाजियाबाद की प्रशासनिक समिति के सभी सदस्यों ने आपसी अभिवादन में जय हिंद बोलने की शपथ ली।