फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धौलाना में गाजियाबाद से जाएंगी ईवीएम

Tue, 10 Jan 2017 12:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
चुनाव
विज्ञापन
विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटे गाजियाबाद और हापुड़ के अधिकारी सोमवार को करीब तीन घंटों तक मंथन करते रहे। मामला धौलाना (आंशिक) सीट के उन 103 बूथों पर पोलिंग पार्टी रवाना करने और ईवीएम भेजने को लेकर था, जोकि गाजियाबाद के क्षेत्र में आ रहे थे।
विज्ञापन


घंटों की मशक्कत के बाद गाजियाबाद के अधिकारियों को ही इसकी जिम्मेदारी मिली। सोमवार शाम को ईवीएम का पहला प्रशिक्षण कलक्ट्रेट परिसर में होना था। ईवीएम प्रभारी एवं एडीएम फाइनेंस को एआरओ ने बताया कि धौलाना आंशिक  के लिए 103 बूथों पर गाजियाबाद से ही ईवीएम और पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी।

मतदान समाप्त होने के बाद यह पोलिंग पार्टियां हापुड़ जाकर वहां स्ट्रांग रूम में ईवीएम जमा कराएंगी। इसके बाद हापुड़ में ही काउंटिंग होगी। एडीएम फाइनेंस राजेश कुमार यादव का कहना था कि धौलाना विधानसभा हापुड़ प्रशासन के क्षेत्र में आती है।
विज्ञापन


जब ईवीएम हापुड़ स्ट्रांग रूम में जमा होनी हैं और काउंटिंग भी वहीं होनी है तो पोलिंग पार्टियां भी हापुड़ प्रशासन ही भेजे। इसे लेकर प्रशासनिक अधिकारियों में करीब चार घंटे मंथन चला।

हापुड़-गाजियाबाद के डीएम के बीच भी फोन पर इस मुद्दे को लेकर बातचीत हुई, मगर कोई नतीजा नहीं निकल सका। बाद में एडीएम प्रशासन ज्ञानेंद्र सिंह ने ईवीएम के प्रदेश प्रभारी अतीक अहमद से फोन पर बात की तो उन्होंने साफ किया कि धौलाना के लिए पोलिंग पार्टियां और ईवीएम गाजियाबाद से ही भेजी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें