फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: रोजाना दो लोगों को घर बैठे कमाई का झांसा देकर खातों में लगा रहे सेंध

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। घर बैठे कमाई का झांसा देकर साइबर अपराधी रोजाना औसतन गाजियाबाद के दो लोगों को शिकार बना रहे हैं। शातिर पहले व्हाट्सएप पर घर बैठे अच्छी कमाई करने के लिए यूट्यूब व इंस्टाग्राम पर पेज लाइक व फॉलो करने का टास्क देकर दो बार रुपये देकर झांसे में ले रहे हैं। बाद में प्रीपेड टास्क बताकर बिटकाइन व अन्य डिजिटल करेंसी में निवेश कराकर लाखों रुपये ठग रहे हैं। निवेश कराने के बाद 30 से 40 प्रतिशत का लाभ देने की बात कहकर जाल में फंसा रहे हैं। छह माह में 3850 मामले साइबर सेल पहुंच चुके हैं। इनमें से करीब 280 मामले घर बैठे कमाई कराने के नाम पर ठगी के हैं।
विज्ञापन


एडीसीपी अपराध सच्चिदानंद ने बताया कि टास्क देकर ठगी करने वाले गिरोह को ट्रेस करने के लिए टीमें लगी हैं। साइबर अपराधी अलग-अलग तरीकों से लालच देकर लोगों को झांसे में ले रहे हैं। लालच में न आएं।



ऐसे करते हैं ठगी

- पहले आपके पास सोशल मीडिया के जरिये घर बैठे कमाई करने का मेसेज आएगा। जिसमें शातिर पेज लाइक व फॉलो करने का टास्क देते हैं।

- इसके बाद शातिर अपने टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ लेते हैं। जिसमें शातिर के साथी होते हैं। वहां टास्क देकर शुरूआत में दो बार आपको दो से तीन हजार रुपये कमाई देकर विश्वास में लेंगे।
विज्ञापन


- बाद में शातिर आगे की प्रक्रिया के लिए प्रीपेड टास्क बताकर बिटकाइन व डिजिटल करेंसी में निवेश करने की बात कहकर 30 से 40 प्रतिशत का लाभ देने का लालच देंगे।

- एक बार निवेश करने के बाद शातिर और रकम निवेश करने का दवाब बनाएंगे।

- अगर आप पिछली निवेश की गई रकम को निकालने को कहेंगे तो शातिर और रकम निवेश करने के बाद ही पिछली रकम निकालने के नियम शर्तें बताएंगे। ऐसा करके शातिर जाल में फंसाकर ठगी कर रहे हैं।
विज्ञापन




इन बातों का रखेंं ध्यान

- किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।

- घर बैठे नौकरी करने के लालच में न फंसे।आधिकारिक कंपनी से संपर्क साधकर ही काम करें।

- निवेश के लिए रकम लगाने से बचें। सभी पुष्टि के बाद ही किसी एप या साइट में निवेश करें।



जनवरी से अब तक आए मामले

घर बैठे कमाई के नाम पर(टास्क)- 280

परिचित बताकर ठगी- 200

कुरियर के नाम पर- 170

केवाईसी- 220

लोन के नाम पर- 210
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें