इंदिरापुरम के शक्तिखंड-1 में रहने वाला एक किशोर माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने के लिए घर से भाग गया। हालांकि पुलिस ने 24 घंटे के भीतर उसे नेपाल सीमा से बरामद कर लिया।
शक्तिखंड-1 निवासी नौवीं कक्षा में पढ़ने वाला 14 वर्षीय एक किशोर शनिवार दोपहर करीब तीन बजे अचानक घर से गायब हो गया। परिजनों ने उसे तलाश किया मगर वह नहीं मिला।
उसके कमरे की तलाशी लेने पर एक चिट्ठी मिली, जिसमें उसने लिखा था कि वह माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने के लिए जा रहा है। परिजनों ने इसकी सूचना तुरंत इंदिरापुरम पुलिस को दी। पुलिस ने उसका मोबाइल नंबर ट्रेस किया तो लोकेशन नेपाल के रास्ते की निकली।