फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दो वारदात का खुलासा होने से पहले ही एक और पेट्रोल पंप पर हो गई लूट

विज्ञापन
डीएमई पर पेट्रोल पंप पर हुई लूट के बाद प्रदर्शन करते डीजल पेट्रोल डीलर एसोसिएशन के पदाधिकारी। स
विज्ञापन
गाजियाबाद। पेट्रोल पंप कर्मचारियों के साथ हुई दो लूट का अभी तक खुलासा भी नहीं हुआ है कि एक और वारदात हो गई है। इस बार तीन नकाबपोश बदमाशों ने दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर हवा हवाई रेस्तरां के पास स्थित पेट्रोल पंप को निशाना बनाया है। बदमाश 25 हजार रुपये का डीजल और पेट्रोल ड्रम में भरकर भाग गए।
विज्ञापन

ग्राम डिडवारी चितौड़ा के नजदीक ऑन द वे टू आरएचएस नाम से यह पंप ऑल इंडिया पेट्रोल-डीजल डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष व हवा-हवाई रेस्टोरेंट के मालिक अजय कुमार बंसल का है। दिल्ली के मयूर विहार निवासी अजय कुमार बंसल ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात 1.40 बजे टॉवेरा कार सवार तीन नकाबपोश बदमाश पंप पर पहुंचे। बदमाशों ने कार्यालय में सो रहे कर्मचारी लाल चौधरी को तमंचे से आतंकित कर बंधक बना लिया।

विरोध करने पर उसके सिर में तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। इसके बाद उन्होंने कार्यालय के गल्ले और अलमारी की तलाशी ली। इसके बाद बंद मशीन को चलाकर कार में रखे ड्रम में 19 हजार 915 रुपये का डीजल और पांच हजार 142 रुपये का पेट्रोल भरा। इस तरह कुल 25 हजार की लूट की।
विज्ञापन

बदमाशों ने सीसीटीवी कैमरे और कार्यालय में लगी एलसीडी में तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिए। बदमाश मसूरी की ओर भाग गए। लूटपाट के घंटों बाद खुद को बंधनमुक्त करके घायल कर्मचारी ने हवा-हवाई रेस्टोरेंट कर्मचारियों को लूटपाट की जानकारी दी। मौके पर एसीपी मसूरी सिद्घार्थ गौतम पुलिस के साथ घटन स्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। साथ ही घायल कर्मचारी से पूछताछ कर हिरासत में ले लिया है। मसूरी थाना पुलिस ने पेट्रोल पंप मैनेजर अरुण चौहान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
डीलर एसोसिएशन ने जताया आक्रोश
गाजियाबाद पेट्रोल-डीजल डीलर ऐसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन कुमार शर्मा और पदाधिकारी अजीत त्यागी, सुरेंश चंद शर्मा, रविंद्र चौहान, जगत कसाना और हिमांशु भारद्वाज ने पेट्रोल पंप पर हो रही लगातार लूटपाट की घटनाओं पर आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि मेरठ रोड पर 13 फरवरी को पेट्रोल पंप के मैनेजर अर्जुन सिंह से हुई 10.70 लाख रुपये की लूटपाट को पुलिस आठ दिन बाद भी नहीं खोल पाई है। इससे पूर्व राजनगर एक्सटेंशन में हुई पेट्रोल पंप के मुनीम से लूटपाट को छह माह से अधिक बीत चुके हैं, इसका खुलासा भी नहीं हो पाया है। चेतावनी दी कि यदि तीनों लूट की वारदातों का खुलासा जल्द नहीं हुआ तो पेट्रोल पंप संचालक हड़ताल करने को बाध्य होंगे।

वर्जन

इस घटना में पेट्रोल पंप की जानकारी रखने वाला कोई व्यक्ति संलिप्त लग रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा -सुरेंद्र नाथ तिवारी, डीएसपी ग्रामीण।

डीएमई पर पेट्रोल पंप पर हुई लूट के बाद प्रदर्शन करते डीजल पेट्रोल डीलर एसोसिएशन के पदाधिकारी। स

डीएमई पर पेट्रोल पंप पर हुई लूट के बाद प्रदर्शन करते डीजल पेट्रोल डीलर एसोसिएशन के पदाधिकारी। स

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें