फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: तबादला होने के बाद भी नहीं छूट रहा अस्पताल की रसोई का स्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
- डेढ़ महीने बाद भी नहीं छोड़ा रसोई का प्रभार
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। संयुक्त अस्पताल से तबादला होने के बाद भी एक डॉक्टर रसोईं के स्वादिष्ट खाने का स्वाद नहीं भूल पा रहे हैं, इस कारण वह प्रभार का मोह नहीं छोड़ रहे हैं। डॉक्टर सप्ताह में दो दिन अस्पताल परिसर में ही मरीज भी देखते हैं। वह अपने एक निजी सहयोगी के माध्यम से सब्जी और अन्य खाद्य सामग्री रसोई को उपलब्ध कराते हैं। बृहस्पतिवार को अस्पताल के एक स्टॉफ ने इसका विरोध करते हुए संबंधित ठेकेदार से कहा है कि शनिवार से वह स्वयं खाद्य सामग्री उपलब्ध कराएगा।
अस्पताल में कार्यरत एक वरिष्ठ परामर्शदाता की पदोन्नति होने के बाद तबादला दूसरे मंडल में हो गया। तबादले के लगभग डेढ़ महीने बाद भी उन्होंने अस्पताल की रसोई का प्रभार नहीं छोड़ा है। इस कारण से अभी चार्ज किसी दूसरे के पास नहीं जा पा रहा है। अस्पताल में भर्ती मरीजों और तीमारदारों के लिए खाना बनाने की व्यवस्था अस्पताल की रसोई से की जाती है। जैम पोर्टल के माध्यम से चयनित ठेकेदार खाद्य सामग्री अस्पताल की रसोई को उपलब्ध कराता है। इसके बाद अस्पताल कर्मचारी मरीजों का दो समय का खाना बनाते हैं। अस्पताल प्रबंधन ने पूर्व में यह जिम्मेदारी अस्पताल के ही एक डॉक्टर को सौंपी थी।
विज्ञापन

संयुक्त अस्पताल के सीएमएस डॉ. विनोद चंद्र पांडेय का कहना है कि उनसे रसोई का प्रभार लेकर किसी अन्य को दिया जाएगा। इसके लिए संबंधित डॉक्टर को लिखित में सूचित किया गया है कि जल्द ही प्रभार लिखित में वापस करें।
विज्ञापन

वहीं, सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार का कहना है कि यह गंभीर मामला है। तबादले के बाद दो-चार दिन व्यवस्था बनाने में तो हो सकता है कि किसी तरह का प्रभार पास में रखें, लेकिन दूसरी जगह ज्वाइनिंग करने के बाद पहले अस्पताल का प्रभार लिए रहना वित्तीय अनियमितता मानी जाएगी। अस्पताल के सीएमएस से लिखित में जवाब लिया जाएगा। इसमें शासन को भी पत्र भेजकर अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें