फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नोटिस के बाद भी निर्माण करने वालों के खिलाफ प्राधिकरण कराएगा मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। मोरटा और दुहाई क्षेत्र में अवैध प्लाॅटिंग और निर्माण रुक नहीं रहा है। शिकायत के बाद जीडीए ओएसडी कनिका कौशिक ने क्षेत्र का निरीक्षण किया और अवैध निर्माण पर रोक लगा दी है। निगरानी के लिए विशेष समिति गठित की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने क्षेत्र से संबंधित अवर अभियंता और सुपरवाइजर को चेतावनी दी है कि यदि रोक के बाद भी अवैध निर्माण होता है तो उनपर भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पूछा है कि कितने लोगों को अब तक नोटिस दिया गया है। यदि पूर्व में नोटिस भेजा है और दोबारा अवैध निर्माण होता है तो एफआईआर कराई जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोई भी संपत्ति खरीदने से पहले यह जांच लें कि विकासकर्ता ने निर्माण के लिए नक्शा पास कराया है कि नहीं।
-
जीडीए सचिव ने तलब की प्रमुख मामलों की सूची
गाजियाबाद। अदालतों में चल रहे विकास प्राधिकरण से संबंधित ऐसे मामले जिनमें वित्तीय नुकसान होने की संभावना है। ऐसे मामलों में मजबूत पैरवी के निर्देश जीडीए सचिव ने विधि अनुभाग के अधिकारियों को दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कोर्ट में चल रहे बड़े मामलों का स्टेटस जानने के लिए तीन दिन में फाइलें तलब की हैं। जीडीए सचिव ने बताया कि एनसीएलटी में करीब 10-12 मामले चल रहे हैं।
विज्ञापन


छह जून के बाद कभी भी हो सकती है बोर्ड बैठक
गाजियाबाद। छह जून के बाद जीडीए बोर्ड की कभी भी बैठक हो सकती है। सचिव ने सभी पटलों को शहर के विकास से संबंधित प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें