फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एक माह बाद भी लोगों को मिल रहा गंदा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

साहिबाबाद। एक महीने से गंगाजल की आपूर्ति बंद होने के बाद अब लोगों को गंदे पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। नहर की सफाई और मरम्मत के चलते 20 अक्तूबर को गंगाजल की आपूर्ति बंद की गई थी। इस दौरान नहर और गंगाजल प्लांट की सफाई का काम पूरा कराया गया, लेकिन नगर निगम की ओर से पेयजल लाइनों को दुरुस्त नहीं किया जा सका। ऐसे में गंगाजल की आपूर्ति बहाल होने के बाद भी लोगों को साफ पानी नहीं मिल पा रहा है।



वैशाली, इंदिरापुरम, शालीमार गार्डन समेत टीएचए के कई इलाकों में गंदे पानी की आपूर्ति होने की शिकायतें सामने आई हैं। कड़कड़ मॉडल निवासी अरुण तोमर ने बताया कि लंबे समय तक गंगाजल नहीं मिलने के कारण उन्हें टैंकर और पानी खरीदकर काम चलाना पड़ा। अब गंगाजल की आपूर्ति शुरू हुई तो नलों से गंदा पानी आने के कारण उनकी परेशानी कम नहीं हुई है। वहीं, अभयखंड एक निवासी राजकुमार ने बताया कि घरों में आने वाले पानी का रंग और गुणवत्ता ठीक नहीं है। कई जगह पानी में गंदगी आने की शिकायत है। ऐसे में लोग पीने और खाना बनाने के लिए बोतलबंद पानी खरीद रहे हैं। लोगों का आरोप है कि निगम अधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है।वसुंधरा सेक्टर-तीन निवासी रेनू ने बताया कि नहर और प्लांट की सफाई के लिए एक महीने का समय मिला था। इसके बावजूद पेयजल लाइनों की जांच और मरम्मत नहीं कराई गई। यदि समय रहते लाइनों को दुरुस्त किया जाता तो आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों को गंदे पानी की समस्या नहीं झेलनी पड़ती।
विज्ञापन

-
मुख्य लाइन में खराबी से सुबह-शाम बह रहा पानी
सेक्टर-3ए में पेयजल आपूर्ति की मुख्य पाइपलाइन में खराबी के चलते रोजाना बड़ी मात्रा में पानी बर्बाद हो रहा है। पाइपलाइन से लगातार हो रहे रिसाव के कारण सड़क पर पानी जमा हो रहा है। स्थानीय निवासी वरुण त्यागी ने बताया कि पाइपलाइन में लीकेज की समस्या पहले भी हुई थी। इसकी जानकारी संबंधित विभाग को देकर मरम्मत कराने की मांग की गई थी।
विज्ञापन

-
लाइन की पुरानी सभी लीकेज ठीक कराई जा चुकी हैं और यदि कुछ रह गया हो तो प्रभावित इलाके में जांच कराकर लीकेज ठीक कराई जाएगी।-केपी आनंद, महाप्रबंधक, जलकल विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें