मुरादनगर। जिला पंचायत मार्केट में दुकान पर बैठे व्यापारी पर कुछ लोगों ने हमला कर उसे घायल कर दिया। आर्यनगर कॉलोनी निवासी शहजाद की जिला पंचायत मार्केट में बैटरी इन्वर्टर की दुकान है। उन्होंने बताया कि वह अपनी दुकान पर बैठे थे, इसी बीच तीन चार युवक आए और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उनकी पिटाई कर दी। शोर मचाने पर लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर शमी, शहजाद व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद