फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: घर में घुसकर लाठी-डंडों से युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


धौलाना। थाना क्षेत्र के गांव देहरा में घर में घुसकर कुछ लोगों ने युवक को जमकर पीट दिया। बचाव करने आई महिला की भी आरोपियों ने पिटाई कर डाली। इतना ही नहीं आरोपियों ने इससे पहले दुकान से सामान लेने जा रहे युवक को रास्ते में रोककर भी पीटा था। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दो सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

गांव निवासी राखी ने बताया कि 12 फरवरी की शाम लगभग सात बजे वह खाना बना रही थीं। उनका देवर सौरभ दुकान से सामान लेने के लिए जा रहा था। रास्ते में आकाश व सचिन ने गाली गलौज कर उनके देवर को पीट दिया था। इसके बाद उनका देवर अपने घर में आ गया। इस दौरान आरोपी जबरन उनके घर में घुस आए और लाठी-डंडों से उनके देवर को जमकर पीटा।
विज्ञापन


देवर का बचाव करने पर आरोपियों ने उनकी भी पिटाई की थी। इसमें वह व उनके देवर घायल हुए थे। शोर सुनकर आसपास के लोग यहां एकत्र हो गए, जिन्हें देख आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर यहां से भाग गए।
विज्ञापन


सीओ अनीता चौहान ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपी दो सगे भाईयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच मेें दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें