गाजियाबाद स्टेशन के प्रॉपर्टी डेवलपमेंट क्षेत्र का व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए एनसीआरटीसी ने टेंडर प्रक्रिया के अंतर्गत आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसमें करीब 18,778 वर्गमीटर के क्षेत्र को लाइसेंस के तहत एक निश्चित किराये पर दिया जाएगा। इससे यात्रियों और स्थानीय निवासियों को स्टेशन परिसर के भीतर शॉपिंग, डाइनिंग और कई आधुनिक सुविधाएं एक ही स्थान पर प्राप्त हो सकेंगी।
इसमें ग्राउंड फ्लोर पर 4,229 वर्गमीटर का पीडी क्षेत्र, अपर लेवल 1 एवं 2 पर 11,914 वर्गमीटर का पीडी क्षेत्र, औैर कोर-ए फ्लोर्स पर 2,435 वर्गमीटर के पीडी क्षेत्र शामिल हैं।