\n\nफोटो हे\n\nअंग्रेजी काव्य पाठ में बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा\n\n- एलनहाउस स्कूल के कक्षा एक से चार तक के बच्चों के लिए आयोजित हुई प्रतियोगिता\n\n- ऑनलाइन बच्चों ने सुुनाई अपनी कविताएं\n\nमाई सिटी रिपोर्टर\n\nसाहिबाबाद। एलनहाउस स्कूल वसुंधरा की ओर से बृहस्पतिवार को कक्षा एक से चार तक के बच्चों के बीच अंग्रेजी काव्य पाठ का आयोजन किया गया। सभी कक्षा के बच्चों को अलग-अलग विषय पर अपनी कविताएं सुनानी थी। बच्चो ने अपना-अपना काव्य पाठ बेहतर तरीके से न केवल सुनाया बल्कि उसकी खूबसूती को भी दर्शाया।\n\nकक्षा एक के बच्चों ने गर्मियों के फलों और सब्जियों पर प्रकाश डालते हुए अपनी कविताएं सुनाई। गर्मी के विभिन्न फलों के महत्व का विवरण किया। वहीं कक्षा दो के बच्चों ने रंगों के महत्व पर प्रकाश डाला। कक्षा तीन के बच्चों ने जीवन में किताबों के महत्व को दर्शाया वहीं कक्षा चार के बच्चों ने भारत की विभिन्न ऋतुओं की खूबसूतरी को अपनी कविताओं में दर्शाया। स्कूल की प्रधानाचार्य मीता अरोड़ा ने कहा कि ऑनलाइन ही सही लगातार बच्चों की क्रिएटीविटी और क्षमताओं को बढ़ाया जा रहा है। इस कार्य में अभिभावक भी पूरा सहयोग कर रहे हैं।\n\n--------------\n\nनिशा ठाकुर\n\n\n