फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: इंजीनियर पर हमला कर लूटा फोन, 16 हजार में लौटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। कोतवाली क्षेत्र के काला पत्थर रोड पर एक बदमाश ने मैकेनिकल इंजीनियर पर हमला कर फोन लूट लिया। वह 7 मई की सुबह अकेले पैदल ही ऑफिस जा रहे थे। आरोप है कि फोन लॉक होने पर बदमाश ने इंजीनियर की पत्नी को कॉल करके 16 हजार रुपये वसूले और मोबाइल लौटा दिया। उन्होंने इंदिरापुरम पुलिस को मुकदमा दर्ज करा कर बदमाश को पकड़ने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


वैभवखंड की महागुन मेंशन फर्स्ट में मैकेनिकल इंजीनियर विभु पांडे पत्नी और परिवार के साथ रहते हैं। 7 मई को वह अकेले ऑफिस जा रहे थे। इसी बीच अचानक बदमाश ने उन पर हमला कर फोन लूट लिया। घटना के बाद उन्होंने एप की मदद से फोन को लॉक कर दिया। उनके मुताबिक, कुछ देर बाद बदमाश ने मोबाइल से सिम निकाल कर उनकी पत्नी को फोन किया और फोन लॉक होने पर उसे बेचने में परेशानी बताई। बदमाश ने उन्हें फोन लौटाने के लिए पहले दिल्ली के रामलीला मैदान के पास बुलाया लेकिन उन्होंने मना कर दिया। कुछ देर बाद दोबारा कॉल की और खोड़ा थाना क्षेत्र में बुलाकर इंजीनियर से दस हजार रुपये नकद और पिता की मदद से छह हजार रुपये बदमाश के ऑनलाइन वॉलेट में ट्रांसफर कराए । इसके बाद आरोपी ने युवक को फोन लौटा दिया। घर लौटने के बाद इंजीनियर ने पिता के साथ इंदिरापुरम कोतवाली जाकर पुलिस को घटना की लिखित शिकायत दी। इंदिरापुरम पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ने के लिए लोकेशन ट्रेस की जा रही है। जल्द उसे गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें