फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: स्वर्ग आश्रम रोड और गढ़ रोड से हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। शहर में सड़क और फुटपाथ पर किए जा रहे अतिक्रमण के खिलाफ मंगलवार को नगर पालिका की टीम ने अभियान चलाया। टीम ने स्वर्ग आश्रम रोड और गढ़ रोड पर दुकानों के बाहर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटवाया। इस दौरान तीन दुकानदारों से तीन हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

ईओ संजय कुमार मिश्रा के निर्देश पर पालिका की टीम ने कार्रवाई की है। राजस्व निरीक्षक सुनील सिंह, मुकुल कश्यप और अन्य कर्मचारियों ने मिलकर करीब तीन घंटे तक कार्रवाई की। स्वर्ग आश्रम रोड फाटक से लेकर पक्का बाग चौराहे और गढ़ रोड पर कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों पर व्यापारियों से नोकझोंक भी हुई। टीम को देखकर कई व्यापारियों ने सामान सड़क व नाले के ऊपर से हटाकर दुकान के अंदर रख लिया और टीम के जाने के बाद वापस दुकान के बाहर सामान रख लिया गया।
वहीं, कार्रवाई के दौरान दुकानदारों को सड़क और फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त रखने की चेतावनी भी दी गई।
मामले में ईओ संजय कुमार मिश्रा का कहना है कि अभियान के दौरान टीम ने दुकानों के बाहर रखे सामान और अन्य अतिक्रमण को हटवाकर आवागमन सुचारू कराया। अतिक्रमण करने वाले तीन दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें