गाजियाबाद। एक्सप्रेस व अन्य ट्रेनों को निकालने के चक्कर में नई दिल्ली गाजियाबाद ईएमयू 64430 को फिर रोक दिया गया। इसी का नतीजा रहा कि यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से सवा सात घंटे देरी से चली। इसका दिल्ली से चलकर गाजियाबाद पहुंचने का समय दिन में साढ़े 11 बजे है, लेकिन यह यहां पर पौने सात बजे पहुंची। जो लोग गाजियाबाद आने के लिए ट्रेनों के इंतजार में खड़े थे, वह परेशान हो गए।
बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस एक घंटे, शालीमार मलानी एक्सप्रेस 40 मिनट, हरिद्वार एक्सप्रेस आधा घंटे, नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे, उत्तरांचल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ढाई घंटे, मेरठ छावनी पैसेंजर 55 मिनट, टूंडला गाजियाबाद ईएमयू आधा घंटे देरी से गाजियाबाद पहुंची। सवेरे भी 15 से अधिक ट्रेनें कोहरे की वजह से अपने निर्धारित समय से चार घंटे की देरी से आईं। इस बारे में नॉर्दर्न रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि सवेरे कोहरे की वजह ट्रेनों के संचालन में देरी हुई।