फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: 20 महीने से वेतन नहीं मिला, परिवार संग अनिश्चितकालीन धरने पर बैठा कर्मचारी

Mon, 16 Nov 2026 03:00 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

जानकारी के मुताबिक, मनवीर कुमार को 3 जुलाई 2024 से गांव की पानी की टंकी पर 20 हजार रुपये प्रतिमाह के वेतन पर नौकरी पर रखा गया था। मनवीर का आरोप है कि काम शुरू करने के बाद से अब तक पिछले 20 महीनों का वेतन उन्हें नहीं दिया गया है, जिससे उनका कुल चार लाख रुपये बकाया हो गया है।
विज्ञापन
परिवार संग अनिश्चितकालीन धरने पर बैठा कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के अमराला गांव स्थित पानी की टंकी पर तैनात एक कर्मचारी ने 20 महीने का बकाया वेतन न मिलने से परेशान होकर जल निगम के राजनगर स्थित कार्यालय पर परिवार सहित दिन-रात का अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। कर्मचारी का कहना है कि जब तक उनके चार लाख रुपये के बकाया वेतन का भुगतान नहीं होता, वह धरने से नहीं उठेंगे।

विज्ञापन


अमराला गांव निवासी मनवीर कुमार को 3 जुलाई 2024 से गांव की पानी की टंकी पर 20 हजार रुपये प्रतिमाह के वेतन पर नौकरी पर रखा गया था। मनवीर का आरोप है कि काम शुरू करने के बाद से अब तक पिछले 20 महीनों का वेतन उन्हें नहीं दिया गया है, जिससे उनका कुल चार लाख रुपये बकाया हो गया है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे मनवीर अब अपनी पत्नी दीपांशी तथा दो मासूम बेटों विक्रमादित्य (6) और दीपमान सिंह (3) के साथ राजनगर स्थित जल निगम कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद पूरा परिवार दिन-रात कार्यालय पर ही डटा हुआ है।

कार्यदायी संस्था से की जा रही है बात
इस मामले में जल निगम के अधिशासी अभियंता जयपाल सिंह का कहना है कि मनवीर को एक निजी कंपनी की ओर से नौकरी पर रखा गया था। बकाया वेतन के भुगतान को लेकर विभाग की ओर से संबंधित कार्यदायी संस्था से बात की जा रही है और जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें