फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: प्रीपेड मीटर का बिल बकाया, सैकड़ों घरों की बत्ती गुल; उपभोक्ताओं ने किया हंगामा

Sat, 28 Feb 2026 09:52 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के साहिबाबाद के टीएचए क्षेत्र में शनिवार को वैशाली सेक्टर एक, दो और तीन की कई सोसायटियों में सैकड़ों घरों की बिजली काट दी गई। उपभोक्ता ऊर्जा निगम कार्यालय पहुंचे और देर रात तक प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साहिबाबाद में टीएचए की कई सोसायटी में शनिवार को सैकड़ों घरों की बिजली आपूर्ति ऊर्जा निगम ने बंद कर दी। बिजली आपूर्ति कटते ही लोगों में हल्ला मच गया। दोपहर करीब एक-दो बजे वैशाली सेक्टर एक, दो और तीन स्थित कई फ्लैट की आपूर्ति काट दी गई थी।

विज्ञापन




लोग सेक्टर 16 स्थित ऊर्जा निगम कार्यालय पहुंचे, लेकिन तब भी उपभोक्ताओं के कनेक्शन नहीं जुड़े। देर रात तक लोग ऊर्जा निगम कार्यालय पर एकत्र रहे और कनेक्शन जोड़ने की मांग करते रहे। जोन तीन के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर अमित कुमार ने बताया कि जिन भी लोगों के कनेक्शन काटे गए उन सभी का बिल पांच-छह माह से बकाया था। 
विज्ञापन


सभी का प्रीपेड बिल निगेटिव में जा रहा था। कई दिनों से सभी उपभोक्ताओं को बिल जमा करने की बात कही जा रही थी। जमा न होने पर बिजली आपूर्ति काटी गई है। वहीं लोगों का कहना है कि आगामी पांच दिनों तक त्योहार के चलते बैंक बंद रहेंगी। ऐसे में बिल जमा करने में दिक्कतें सामने आएंगी। 
विज्ञापन


इस स्थिति में ऊर्जा निगम ने अचानक बिजली आपूर्ति काट दी। इसकी वजह से काफी दिक्कतें हो रही हैं। घंटो से बिजली आपूर्ति न होने से दैनिक कार्य तक प्रभावित हो रहे हैं। वहीं ऊर्जा निगम अधिकारी ने बताया कि जिन लोगों ने वर्तमान बिल जमा कर दिया है या फिर निगेटिव बैलेंज का भुगतान कर दिया है उनकी आपूर्ति सुचारू की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें