फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कांवड़ यात्रा से पहले बिजली विभाग सतर्क, 5182 खंभे होंगे प्लास्टिक से कवर

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। जिले में आगामी कांवड़ यात्रा को देखते हुए ऊर्जा निगम ने बिजली व्यवस्था को सुरक्षित बनाने की तैयारी तेज कर दी है। मुख्यालय के निर्देश पर कांवड़ मार्ग के 5182 बिजली के खंभों को प्लास्टिक से कवर किया जाएगा। साथ ही 90 ट्रांसफार्मर की बैरिकेडिंग और 228 जगहों पर जर्जर लाइनों की मरम्मत होगी। सभी काम 30 जून तक पूरे करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम जोन-3 के मुख्य अभियंता बृजेश कुमार ने बताया कि बारिश और करंट की घटनाओं से श्रद्धालुओं को बचाना प्राथमिकता है। जर्जर तार और खराब उपकरण बदले जा रहे हैं।


तीन शिफ्ट में तैनात रहेंगे अधिकारी

कांवड़ यात्रा के दौरान बिजली फॉल्ट की तुरंत शिकायत दूर करने को विशेष टीमें तैनात रहेंगी। आठ-आठ घंटे की तीन ड्यूटी शिफ्ट बनाई गई हैं। हर शिफ्ट में एक अधिशासी अभियंता मौजूद रहेगा। कंट्रोल रूम से भी निगरानी होगी। कांवड़ शिविरों और प्रमुख मंदिरों को जरूरत के अनुसार अस्थायी बिजली कनेक्शन दिए जाएंगे।
विज्ञापन




मुख्य अभियंता बृजेश कुमार ने कहा कि टीम को तय समय सीमा में सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि यात्रा के दौरान सुरक्षित और निर्बाध बिजली आपूर्ति हो सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें