गाजियाबाद। मधुबन-बापूधाम इलाके के मोरटा गांव में निर्माणाधीन दो मकानों से चोर बिजली उपकरण चोरी कर ले गए। इनकी कीमत लाखों में बताई गई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
मोरटा निवासी शुभम ने बताया कि वह अपने मकान का निर्माण करा रहे हैं। पास में ही दूसरे मकान का निर्माण भी चल रहा है। दोनों मकानों से रात में चोरों ने सोलर ऊर्जा की प्लेट, पेंट की बाल्टी, तार आदि सामान चोरी कर लिया। सुबह जब वह मकान पर पहुंचे तो इसका पता चला। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। इस बारे में एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि जांच कराई गई है।