मसूरी स्थित एमजी रोड पर क्षतिग्रस्त पोल
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्रांतर्गत एमजी रोड पर एलटी का विद्युत पोल डेढ़ माह पूर्व अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से टूट कर निर्माणाधीन मकान की दीवार पर गिर गया था। विभाग की लापरवाही के चलते इसी पोल से आपूर्ति जारी है। जिसकी वजह से कभी भी कोई दुर्घटना घट सकती है।
मकान मालिक ने विद्युत अधिकारियों तथा कर्मचारियों को इसकी शिकायत कई बार कर दी है। मगर क्षतिग्रस्त पोल को नहीं हटाया गया जबकि इसी टूटे पोल से ही आपूर्ति लगातार जारी है।
मकान मालिक सिराजुद्दीन ने बताया कि डेढ़ महीना पहले मकान की छत डालने के लिए सेटरिंग बांधी थी। तभी रात्री के समय अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मारकर पोल तोड़ दिया। सीमेंटेड पोल उसकी निर्माणाधीन छत से जा टीकराया था।
कई बार विद्युत अधिकारियों को टूटे हुये विद्युत पोल से सुचारू विद्युत लाइन हटाने की मांग की परन्तु अधिकारियों ने इस और कोई ध्यान नहीं दिया। मकान मालिक से सेटरिंग हटाने के लिए मिस्त्री ने डबल पैसे लेकर सेटरिंग हटाई।
सिराजुद्दीन ने बताया कि अब उनके मकान का प्लास्टर होना है। परन्तु अभी तक विद्युत पोल को नहीं हटाया गया। एमजी रोड के चौड़ीकरण के चलते बराबर में नया विद्युत पोल लम्बे समय से खड़ा है। परन्तु विभाग द्वारा इस खम्बे के ऊपर तार नहीं लगाये गए हैं।