फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा दशहरा कल: बृजघाट पर झाड़ू लगाते दिखे डीएम, दो लाख श्रद्धालु पहुंचे, जयकारों से गूंजने लगे घाट

Wed, 04 Jun 2025 04:07 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बृजघाट

सार

Ganga Dussehra 2025: हर साल ज्येष्ठ शुक्ल दशमी का दिन मां गंगा के धरती पर अवतरण की स्मृति में गंगा दशहरा के रूप में मनाया जाता है। गंगा दशहरा से एक दिन पहले बृजघाट पर डीएम झाड़ू लगाते हुए दिखे। वहीं गंगा स्नान के लिए आस्था का जनसैलाब उमड़ने लगा। 
विज्ञापन
बृजघाट पर झाड़ू लगते डीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्येष्ठ माह के गंगा दशहरा मेले में स्नान करने के लिए पतित पावनी मां गंगा के किनारे आस्था का आस्था का जनसैलाब उमड़ने लगा है। धीरे-धीरे यहां पर श्रद्धालुओं की संख्या करीब 2 लाख के करीब पहुंच गई है।

विज्ञापन


सुबह से चलने वाला स्नान निरंतर चल रहा है। बृहस्पतिवार को यहां पर मुख्य स्नान का आयोजन किया जाएगा जिसको लेकर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने कड़े बंदोबस्त कर दिए गए हैं।

बुधवार की सुबह को मां गंगा की जलधारा में दिल्ली हरियाणा राजस्थान समेत आसपास के जनपदों से आए श्रद्धालुओं ने स्नान शुरू कर दिया जो निरंतर चलता रहा। गंगा किनारे श्रद्धालुओं ने पूजा पाठ कर्मकांड भी किया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को होने वाले गंगा दशहरे से पहले गंगा नगरी में अतिक्रमण के खिलाफ जहां अधिकारियों का अभियान चला। वहीं जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने भी सफाई अभियान चलाया। इससे पूर्व मंगलवार की रात को मंडल आयुक्त ने यहां पर पैदल मार्च करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें