फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: चार्ज पर लगे ई-रिक्शा में उतरा करंट, ढाई साल के बच्चे की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 21 Mar 2023 01:02 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद

सार

परिजनों का आरोप है कि अगर चालक पार्किंग में ई-रिक्शा चार्ज नहीं करता तो उनके बेटे की जान नहीं जाती। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र स्थित आंबेडकर नगर में चार्ज पर लगे ई-रिक्शा से करंट उतर आया। इस दौरान ई-रिक्शा पर खेल रहे ढाई वर्षीय शिवम की मौत हो गई। बच्चे के पिता ने ई-रिक्शा मालिक की लापरवाही से उसके बेटे की मौत होने का आरोप लगाया है। उन्होंने ई-रिक्शा मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

मूलरूप से गांव खैराटीकर जिला बांका बिहार निवासी मनोज राय परिवार के साथ आंबेडकर नगर सेक्टर-9 विजय नगर में किराए पर रहते हैं। रविवार शाम 4:30 बजे उनका बेटा शिवम खेलते हुए घर के पीछे गली में चला गया। जहां मोनू गौतम अपना ई-रिक्शा गली में खड़ा करके चार्ज कर रहा था। इस दौरान शिवम ई-रिक्शा पर बैठ गया। 

 

तभी उसे करंट लग गया और वह बेहोश हो गया। साथ खेल रहे बच्चों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजन आनन- फानन उसे उपचार के लिए यशोदा अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मनोज पाल ने घटना की सूचना पुलिस को दी। उन्होंने चालक पर लापरवाही कर गली में ई-रिक्शा चार्ज करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट कराई है। उनका आरोप है कि यदि चालक पार्किंग में ई-रिक्शा चार्ज नहीं करता तो उनके बेटे की जान नहीं जाती। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें