फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक बसों के रूटों पर लगी अंतिम मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस से इलेक्ट्रिक बसों के 10 रूटों को मिला ग्रीन सिग्नल
विज्ञापन

गाजियाबाद। पहले चरण में शहर में 10 रूटों पर ही इलेक्ट्रिक बसें दौड़ेंगी। नगर आयुक्त, परिवहन विभाग और यूपी रोडवेज के अधिकारियों के बाद ट्रैफिक पुलिस की ओर से भी चयनित रूटों पर सहमति दे दी गई है। एसपी ट्रैफिक की ओर से इन चयनित रूटों में मामूली संशोधन किया गया है। नगर निगम इन संशोधनों के साथ चयनित रूटों की सूची शासन को भेजेगा। जल्द ही नगर निगम, रोडवेज समेत पांच विभागों के अधिकारियों की संयुक्त कमेटी इन 10 रूटों पर बसों के स्टॉपेज भी तय करेगी।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले बुधवार को नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में उनके कैंप कार्यालय पर बैठक में निगम, परिवहन विभाग और रोडवेज अधिकारियों की संयुक्त बैठक में यह 10 रूट तय किए गए थे। इस कमेटी ने दो रूट मोदीनगर से कौशांबी और नया बस अड्डा से दादरी को निरस्त कर दिया था। रूटों की यह सूची इस कमेटी ने ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों को भेजी थी। निगम अधिकारियों का कहना है कि एसपी ट्रैफिक ने भी इन रूटों को सहमति दे दी है। उन्होंने कौशांबी और दिलशाद गार्डन से गोविंदपुरम तक चलने वाली बसों को डासना तक और भोपुरा के रूट को सीमापुरी बार्डर तक बढ़ाने का सुझाव दिया। बता दें कि अप्रैल 2021 से शहर में 50 इलेक्ट्रिक बसों को दौड़ाने की तैयारी की जा रही है। नगर निगम को इन बसों के संचालन के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। नगर निगम की ओर से जमीन चिह्नित करने के बाद अकबरपुर-बहरामपुर में बसों का चार्जिंग स्टेशन और डिपो बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

यह होंगे रूट
- पुराने बस अड्डे से नोएडा सिटी सेंटर, वाया विजयनगर।
- पुराने बस अड्डे से हापुड़ चुंगी, डायमंड फ्लाइओवर, लालकुआं, विजयनगर, नए बस अड्डे होते हुए पुराना बस अड्डा।
- मोहननगर से राजनगर एक्सटेंशन होते हुए एएलटी रोड के रास्ते एनएच-9 तक।
- दिलशाद गार्डन से डासना वाया गोविंदपुरम व मोहन नगर।
- कौशांबी से एएलटी सेंटर वाया मोहन नगर व पुराना बस अड्डा।
- सूर्यनगर से नोएडा सिटी सेंटर वाया कनावनी, सीआईएसएफ रोड।
- कौशांबी से डासना वाया गोविंदपुरम, एनएच-9, लालकुआं।
- टीला मोड़ से नया बस अड्डा, वाया भोपुरा, मोहननगर।
- डासना से कौशांबी, वाया पुराना बस अड्डा, मोहननगर।
- शालीमार गार्डन से पुराना रेलवे स्टेशन, वाया मोहन नगर, नया बस अड्डा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें