फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएलएफ में दो जगहों पर लोकल फॉल्ट से तीन घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएलएफ में दो जगहों पर लोकल फॉल्ट से तीन घंटे गुल रही बिजली - गर्मी में बिजली कटौती से लोगों को हुई परेशानी  - विभाग में सूचना देने के बाद कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत से फॉल्ट किया ठीक माई सिटी रिपोर्टर  साहिबाबाद। साहिबाबाद के डीएलएफ इलाके में रविवार की रात लोगों को लोकल फॉल्ट से तीन घंटे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। वहीं, बिजली की आंख-मिचौली के कारण साढ़े चार घंटे तक बिजली कटौती होने का लोगों ने आरोप लगाया है। लोगों ने मामले की शिकायत विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना पाकर कर्मचारियों ने फाल्ट को ठीक किया। इसके बाद सप्लाई चालू होने पर लोगों को राहत मिली।  स्थानीय निवासी मनोज गौड़ ने बताया कि बी ब्लॉक में रात करीब साढ़े आठ बजे अचानक बिजली का तार टूट गया। बीच रास्ते में तार टूटा होने से लोगों में हादसे होने का डर बैठ गया। आनन फानन में विभाग के अधिकारियों को शिकायत दी गई। सूचना पाकर विभाग के कर्मचारियों ने फाल्ट ढूंढकर उसे ठीक करने का काम किया। इस बीच सब-स्टेशन से शटडाउन लिया गया। तेजी से काम करने के बाद 10ः45 बजे सप्लाई चालू की गई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। लोगों का कहना है कि बिजली कटौती के दौरान उन्होंने घर के बैठकर समय गुजारा। क्यूंकि, इन्वर्टर बैटरी भी बंद होने से इलाके में अंधेरा छा गया। बताया गया कि रात करीब 11 बजे बी-1 ब्लॉक में तार टूटने से बिजली सप्लाई गुल हो गई। लोगों ने इसकी सूचना विभाग में दी। कर्मचारियों ने इसे ठीक कर 12ः30 बजे के बाद सप्लाई चालू कर लोगों को राहत दी। विभाग के अधिकारी का कहना है कि लोकल फाल्ट आने की वजह से दिक्कत हुई। जल्द से जल्द तार को जोड़कर सप्लाई नॉर्मल कर दी गई थी।  ------------------------- सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें