\n\nस्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से हैरान हैं आरडब्ल्यूए\n\n- मनोकामना सोसायटी और वसुंधरा सेक्टर-2 में अभी तक नहीं कराया गया सैनिटाइजेशन\n\n- यहां मिल चुके हैं कोविड-19 संक्रमित व्यक्ति\n\n
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही और अनदेखी से टीएचए के लोग काफी हैरत में हैं। लगातार सूचना देने के बावजूद न तो सैंपलिंग की जा रही है और न ही सैनिटाइजेशन ही किया जा रहा है। आरडब्ल्यूए खुद ही अपनी सुरक्षा कर रही है कि लेकिन पॉजिटिव मरीज मिलने से लोगों में भय है।\n\nतीन दिन पूर्व मनोकामना सोसायटी में एक व्यक्ति को कोरोना की पुष्टि हुई थी, वर्ममान में वह प्राइवेट अस्पताल में अपना इलाज करा रहे हैं। जबकि परिवार के लोग स्वंय से ही होम क्वारंटीन है। आरडब्ल्यूए कई बार मामले की सूचना स्वास्थ्य विभाग को दे चुकी है लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम सैंपल लेने नहीं पहुंची है और न ही सोसायटी को सैनिटाइज कराया है। यही हाल वसुंधरा सेक्टर-2 का है। यहां भी शनिवार को एक बुजुर्ग में संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुष्टि होने से पूर्व बुजुर्ग पूरी सोसायटी में घूमते देखे गए थे। ऐसे में सभी ने सैनिटाइजेशन की मांग की थी लेकिन यहां भी मेडिकल टीम नहीं पहुंची है। आरडब्लयूए खुद ही अपनी मशीन से सैनिटाइज कर रही है।\n\n\n
मास्क न पहनने वालों को टोक रही आरडब्ल्यूए
n\nलगातार वसुंधरा में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है, जिसके बाद आरडब्ल्यूए ने सोसायटी में निगरानी सख्त कर दी है। मेन गेट पर आने-जाने वाले लोगों का डाटा तो लिखवाया ही जा रहा है। इसके साथ ही मास्क अति आवश्यक कर दिया गया है। मनोकामना सोसायटी में आरडब्ल्यूए की टीम मास्क न पहनने वालों को टोक रही है और बिना मास्क के सोसायटी के अंदर-बाहर नहीं जाने दे रही। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा ने बताया कि लोगों की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाए गए हैं।\n\n----------------\n\nनिशा ठाकुर\n\n\n\n