डीएलएफ में बिजली फाल्ट से साढ़े चार घंटे तक लोग परेशान - शाम छह बजे से शुरू हुआ बिजली की आंख-मिचौली क खेल - विभाग में शिकायत करने पर नहीं उठाते कर्मचारी फोन
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। साहिबाबाद के डीएलएफ इलाके में रविवार शाम करीब छह बजे शुरू हुआ बिजली का आंख-मिचौली का खेल लोगों के लिए साढ़े चार घंटे तक परेशानी का कारण बना रहा। लोगों का कहना है कि सी ब्लॉक में बिजली फाल्ट से दिक्कत हो रही थी।मामले की शिकायत विभाग के लिए अधिकारियों को दी। सूचना पाकर कर्मचारियों ने फाल्ट को ठीक किया। इसके बाद सप्लाई चालू होने पर लोगों को राहत मिली। स्थानीय निवासी राजेश जैन ने बताया कि सी ब्लॉक में शाम करीब छह बजे अचानक बिजली सप्लाई का आंख-मिचौली का खेल शुरू हो गया। इससे शाम के समय ही पूरी कालोनी में अंधेरा छा गया। विभाग के अधिकारियों को शिकायत दी गई। लेकिन काफी देर तक बिजली विभाग में किसी ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद आरडब्ल्यूए कार्यालय से अधिकारियों को सूचना दी गई। सूचना पाकर विभाग के कर्मचारियों ने फाल्ट ढूंढकर उसे ठीक करने का काम किया। इस बीच सब-स्टेशन से शटडाउन लिया गया। तेजी से काम करने के बाद 10ः30 बजे सप्लाई चालू की गई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। लोगों का कहना है कि बिजली कटौती के दौरान उन्होंने घर के बाहर बैठकर समय गुजारा। क्यूंकि, इन्वर्टर बैटरी भी बंद होने से इलाके में अंधेरा छा गया। बताय गया कि रात करीब 11 बजे बी-1 ब्लॉक में तार टूटने से बिजली सप्लाई गुल हो गई। लोगों ने इसकी सूचना विभाग में दी। कर्मचारियों ने इसे ठीक कर 12ः30 बजे के बाद सप्लाई चालू कर लोगों को राहत दी। विभाग के अधिकारी का कहना है कि लोकल फाल्ट आने की वजह से दिक्कत हुई। जल्द से जल्द तार को जोड़कर सप्लाई नॉर्मल कर दी गई थी। ------------------------- सुमित कुमार