फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग महिला की टूटा पैर, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। कनावनी निवासी मनीष कुमार की मां को तेज रफ्तार स्कूटी सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में उनके पैर की हड्डी टूट गई और उनको निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना 26 अप्रैल को हुई और पुलिस ने दो मई को अज्ञात स्कूटी सवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


पीड़ित बेटे मनीष कुमार की ओर से दी गई शिकायत में बताया कि उनकी मां 26 अप्रैलद को घर से बाजार गई थीं। जब वह आम्रपाली कट के पास पहुंची तो पीछे से आई तेज रफ्तार स्कूटी ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मां बुरी तरह घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने उन्हें पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मेडिकल परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने पैर की हड्डी टूटने की बात कही। इसके अलावा शरीर में अन्य चोटें भी आईं। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें