फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पुलिस मुख्यालय के नजदीक वृद्धा से चेन झपटी, पीछा करने पर दिया धक्का

विज्ञापन
चैन लूट के दौरान घायल वृद्धा। संवाद
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर के पॉश इलाके राजनगर में शुक्रवार सुबह एक 71 वर्षीय वृद्धा से चेन लूट ली गई। बदमाश ने सुबह की सैर कर रही वृद्धा को धक्का देकर घायल कर दिया। इस घटना में वृद्धा को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

पीड़िता की पहचान मनोचिकित्सक डॉ. जितेंद्र सिंह की मां राजबाला के रूप में हुई है। डॉ. जितेंद्र सिंह ने कविनगर में एफआईआर दर्ज कराई है। बताया कि राजबाला सुबह करीब साढ़े छह बजे घर के बाहर टहल रही थीं। तभी हेलमेट पहने एक नकाबपोश युवक ने उनके गले से चेन झपट ली। राजबाला ने शोर मचाते हुए बदमाश का पीछा किया। बदमाश ने उन्हें धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। उनकी नाक, घुटनों, कंधे और हाथों की अंगुलियों में चोटें लगीं।
यह पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। एसीपी कविनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। बदमाश की तलाश के लिए पुलिस की एक टीम गठित की गई है। डॉ. जितेंद्र सिंह के अनुसार उनके घर के सामने पुलिस बूथ और कमिश्नरेट पुलिस का मुख्यालय भी है। पॉश इलाके में पुलिस की मौजूदगी के बावजूद हुई यह घटना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें