फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सोने की बाली झपटने के विरोध में बदमाश ने दिया धक्का, वृद्धा का हाथ टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गाजियाबाद। नंदग्राम थानाक्षेत्र के मोरटी स्थित अमर एनक्लेव में बुधवार सुबह की सैर पर निकलीं 76 वर्षीय विद्या देवी से बाइक सवार बदमाश ने सोने की बालियां झपट लीं। विरोध करने पर वृद्धा को धक्का दे दिया तो वह जमीन पर गिर गईं। इस दौरान उनका हाथ टूट गया। घटना के 14 घंटे बाद भी पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। पीड़ितों ने थाना निरीक्षक पर अधिकारियों को गुमराह करने का आरोप लगाया है।

अमर एन्क्लेव में रहने वाली विद्या देवी बुधवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकलीं। घर से कुछ दूर जाने पर ही एक बाइक सवार बदमाश ने उन्हें बातों में उलझाया और उनके कानों से दोनों बालियां झपट लीं। विरोध करने पर बदमाश ने वृद्धा को धक्का दिया और बाइक से भाग गए। आसपास के लोगों ने घायल विद्या देवी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि नंदग्राम निरीक्षक ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को नहीं दी। उन्होंने बदमाश की पहचान या सीसीटीवी फुटेज जुटाने के बजाय पीड़िता को समझाने का प्रयास किया। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कार्यवाहक चौकी प्रभारी या थाना निरीक्षक ने इस मामले की जानकारी साझा नहीं की। यह मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया जाएगा कि उन्होंने घटना को छिपाने का प्रयास क्यों किया। रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र में झपटमारी की चौथी वारदात

नंदग्राम क्षेत्र में पिछले एक माह में झपटमारी की यह चौथी घटना है। 14 अगस्त को स्कूटी सवार बदमाशों ने मोहित गाबा से चेन और सोने का लॉकेट लूटा था। दो अगस्त 2026 को आदर्श नगर कॉलोनी में सेवानिवृत्त दरोगा की पत्नी शशि बाला से करीब ढाई तोले सोने की चेन झपटी गई थी। इससे पूर्व नंदग्राम निवासी मुन्नी देवी से भी बाइक सवारों ने सोने के कुंडल झपटे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें