फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला से होटल के पास लूट: एक शख्स ने बातों में उलझाया, दूसरा कानों से झपट ले गया कुंडल, केस हुआ दर्ज

Sun, 01 Feb 2026 05:09 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)

सार

महिला अपने पोते को स्कूल से लेने के लिए जा रही थी। तभी एक अज्ञात शख्सने उन्हें रोककर बातों में उलझा लिया, दूसरे व्यक्ति ने आकर महिला के कानों से सोने के कुंडल झपट लिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गाजियाबाद जिले के वेव सिटी क्षेत्रांतर्गत स्कूल जा रही महिला को एक व्यक्ति ने रास्ते में रोककर बातों में उलझाया और दूसरे ने आकर महिला के कानों से सोने के कुंडल झपट लिए और मौके से फरार हो गए। पीड़ित महिला के पति ने दो अज्ञात लुटेरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन

वेव सिटी क्षेत्र के ग्राम महरौली निवासी ऋषिपाल पुत्र चरणसिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी कुशम 30 जनवरी की दोपहर 1 बजे स्कूल से अपने पोते को लेने जा रही थी, जब वह प्रीत विला होटल के पास पहुंची तो एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें रोककर बातों में उलझा लिया, तभी दूसरे व्यक्ति ने आकर उनकी पत्नी के कानों से सोने के कुंडल झपट लिये, उनकी पत्नी ने शोर मचाया मगर तब तक वे दोनों झपटमार उनके कुंडल लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन

पीड़ित महिला के पति ऋषिपाल ने दो अज्ञात लुटेरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि पीड़ित महिला के पति ऋषिपाल निवासी महरौली वेव सिटी को दी गई तहरीर के आधार पर दो अज्ञात झपटमारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है, जांच-पड़ताल के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें