फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कुत्ते से बचने के लिए बुजुर्ग महिला गिरी, टूटी हाथ की हड्डी

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। पार्क में टहल रही बुजुर्ग महिला पर कुत्ते ने हमला कर दिया। इससे बचने के चक्कर में वह जमीन पर गिर पड़ीं। इस दौरान उनके बाएं हाथ की हड्डी टूट गई। शोर मचाने पर महिला को लोगों ने बचाया। परिजनों ने पुलिस से शिकायत की है। भोपुरा स्थित भारत सिटी सोसायटी के फेज-दो के जी-चार टॉवर में अजित कुमार परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि रोजाना की तरह मां जयश्री देवी शनिवार सुबह सोसायटी के पार्क में टहल रही थीं। सोसायटी के फेज-एक में रहने वाले एक युवक अपने जर्मन शेफर्ड नस्ल का कुत्ता बिना मजल और गले में चेन लगाए घुमा रहे थे। इसी दौरान कुत्ता अचानक मां के ऊपर हमला कर दिया। उससे बचने के चक्कर में मां जमीन पर गिर गईं। उन्होंने बताया कि टीला मोड़ थाना में शिकायत की गई है। सोसायटी के अध्यक्ष हर्ष नारायण सिंह ने बताया कि सोसायटी में आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। सोसायटी में 200 से अधिक कुत्ते हैं। पिछले कई सालों से सोसायटी की चारदीवारी नहीं होने से यहां के रहने वाले निवासी डर के साए में है। बिल्डर पिछले पांच साल से काम अधूरा छोड़ रखा है। एसीपी सूर्यबली का कहना है कि पुलिस चौकी पर शिकायत मिली है, मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें