फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दस रुपये के विवाद में युवक का गला काटा, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। करन गेट चौकी के सामने मंगलवार शाम 7:15 बजे चाय की दुकान पर 10 रुपये के विवाद में दुकानदार ने अपने बेटों के साथ पसौंडा निवासी शमशाद के गले पर चाकू से हमला कर दिया। परिजनों ने लहूलुहान हालत में उन्हें दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया है। टीला मोड़ पुलिस को तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा कराया है। पसौंडा में रहने वाले निसार मलिक ने बताया कि भाई शमशाद मलिक करन गेट चौकी के सामने चाय पीने गए थे। वहां पर 10 रुपये के विवाद में दुकानदार इसरार ने बेटे अनस और भाई अबरार के साथ मिलकर चाकू से हमला कर दिया। धारदार चाकू गले पर लगने से लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। परिजन और राहगीरों ने उन्हें तुरंत लोनी के सीएचसी से रेफर कराकर दिल्ली जीटीबी अस्पताल ले गए। एसीपी शालीमार गार्डन सूर्यबली मौर्य का कहना है कि घायल की हालत ठीक है। नामजद तीनों लोगों को तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें