फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कमरे में लगी आग से बुजुर्ग महिला की झुलसने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। बलराज नगर कॉलोनी स्थित घर के अंदर कमरे में आग लगने से बुजुर्ग महिला पुष्पा (65) की जलकर मौत हो गई। इस दौरान परिवार के लोग दूसरे कमरे में थे। परिवार ने संभावना जताई है कि बीड़ी जलाने के दौरान चिंगारी से आग लगी थी। महिला काफी हद तक जल गई थीं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है और पुलिस ने बिसरा सुरक्षित रखकर लैब भेजने की बात कही है।
विज्ञापन

एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि बॉर्डर थाना क्षेत्र के सोनू भाई गंगा राम, पत्नी दीपू, दो बेटे, तीन बेटियां और 65 वर्षीय मां पुष्पा के साथ रहते हैं। सोनू अपने बेटे के साथ काम से बंगलूरू गए। किराए के मकान में दो कमरे हैं। एक में बुजुर्ग महिला दूसरे में सोनू का परिवार रहता है। पुष्पा के भाई सुभाष ने पुलिस को बताया कि रात करीब ढाई बजे सोनू की पत्नी दीपू ने देखा कि सास के कमरे से धुआं निकल रहा था। आग बुझाई और कमरे में जाकर देखा तो उनकी बहन काफी हद तक जल चुकी थीं। अस्पताल लेकर गए तो उनको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें