फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सवारी का इंतजार कर रहे वृद्ध को बाइक सवारों ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। सवारी का इंतजार कर रहे वृद्ध को बाइक सवारों ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। परिजनों ने आरोपी बाइक सवारों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के गांव काजीपुरा निवासी शिवम ने बताया कि उनके परिवार के होराम सिंह (82) बृहस्पतिवार की सुबह गांव के तिराहे पर बुलंदशहर जाने के लिए ई-रिक्शा का इंतजार कर रहे थे।
इसी दौरान बाइक सवार दो किशोरों ने तेजी और लापरवाही के साथ बाइक को चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया कि परिवार के लोगों ने उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। कोतवाली नगर प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें