फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पारिवारिक कलह से आहत वृद्ध ने गंगा में लगाई छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रजघाट। पारिवारिक कलह से परेशान होकर एक 70 वर्षीय वृद्ध ने सोमवार देर रात ब्रजघाट गंगा में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। हालांकि, मौके पर मौजूद गोताखोरों और नाविकों ने उनकी जान बचा ली। पुलिस ने वृद्ध को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

जनपद अमरोहा के धनौरा निवासी करीब 70 वर्षीय सतपाल पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव के चलते सोमवार रात ब्रजघाट पहुंच गए थे। वृद्ध काफी परेशान और चिंतित दिखाई दे रहे थे। इसी दौरान उन्होंने गंगा तट पर लगी बैरिकेडिंग पार कर नदी में छलांग लगा दी। सीओ राहुल यादव ने बताया कि परिजनों के पहुंचने पर पुलिस ने उन्हें समझाकर और वृद्ध को सकुशल उनके साथ घर भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें