गाजियाबाद। एमएमजी अस्पताल की इमरजेंसी में इलाज के दौरान विजयनगर निवासी 60 वर्षीय सत्यप्रकाश की मौत हो गई। मौत के बाद मरीज के शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखने को लेकर परिजनों ने हंगामा किया। इमरजेंसी के कर्मी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि इसकी कोई सूचना नहीं मिली है। सीएमएस डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि बुखार से पीड़ित मरीज को परिजन शाम साढ़े सात बजे अत्यंत गंभीर अवस्था में इमरजेंसी में लाए थे। इलाज के दौरान 15 मिनट के बाद ही उनकी मौत हो गई।मौत के बाद जब पोस्टमार्टम कराने की बात हुई तो परिजनों ने इंकार कर दिया और हंगामा करने लगे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई है।