फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में बुजुर्गों को अलग से मिलेगा इलाज

Tue, 14 Feb 2017 10:31 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
हॉस्पिटल - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सरकारी अस्पतालों में अब बुजुर्गों के इलाज के लिए अलग व्यवस्था होगी। नेशनल हेल्थ मिशन के तहत अस्पतालों में ओल्ड एज क्लीनिक और ओल्ड एज ट्रीटमेंट यूनिट की स्थापना की जाएगी। इसके लिए शासन से बजट जारी होने वाला है।
विज्ञापन


 बता दें कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों की काफी भीड़ होती है। पर्ची बनवाने से लेकर चेकअप कराने और दवाओं के लिए लंबी-लंबी कतारों में मरीजों को खड़ा होना पड़ता है। ऐसे में बुजुर्ग मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

इसको देखते हुए नेशनल हेल्थ मिशन के तहत सभी सरकारी अस्पतालों में ओल्ड एज क्लीनिक और ओल्ड एज ट्रीटमेंट यूनिट की स्थापना की योजना बनाई गई है। यहां बुजुर्गों को अलग से चेकअप और इलाज के लिए व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डा. अजेय अग्रवाल ने बताया कि बुजुर्गों को परेशानी न हो इसके लिए अलग से व्यवस्था की जा रही है। शासन से बजट आते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें