फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान ऐसी औलाद से बचाएं: बुजुर्ग पिता ने बेटों पर लगाया 64 लाख हड़पने का आरोप, धोखाधड़ी करके रहने लगे राजस्थान

Tue, 11 Apr 2023 01:09 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

पिता का आरोप है कि दोनों बेटों ने उनके खाते से कई बार में 64 लाख रुपये निकाल लिये, इतना ही नहीं धोखाधड़ी कर मकान व दुकान भी बिकवा दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के मुरादनगर में बुजुर्ग पिता ने अपने दो बेटों पर धोखाधड़ी से 64 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। बुजुर्ग वेदप्रकाश की तहरीर पर उनके बेटे केतन व प्रतीक के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन

दिल्ली मेरठ मार्ग पर एक बाइक एजेंसी के पास बुजुर्ग वेदप्रकाश (65) किराये के मकान में रहते हैं। वेदप्रकाश का आरोप है कि दोनों बेटों ने उनके खाते से कई बार में 64 लाख रुपये निकाल लिये, इतना ही नहीं धोखाधड़ी कर मकान व दुकान भी बिकवा दिया।

विज्ञापन

आरोप है कि दोनों बेटे धोखाधड़ी कर भिवाड़ी राजस्थान जाकर रहने लगे। पुलिस से उन्होंने बेटों द्वारा हड़पी गई रकम वापस दिलवाने की मांग की है, चेतावनी दी है कि अगर उनकी रकम नहीं मिली तो वह आत्महत्या को मजबूर होंगे। एसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें