फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दोस्तों के साथ नहाने गया आठ साल का बच्चा नहर में डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। क्षेत्र के रहने वाला आहिल (8) शुक्रवार शाम अपने दो दोस्तों के साथ खेलने के बहाने मसूरी नहर पर पहुंच गया। जहां नहाने के दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। देर शाम तक जब आहिल घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। इसके बाद आहिल के दोस्तों से पूछा तो उन्होंने बताया कि वह खेलते हुए नहर में नहाने के लिए चले गए थे। नहाते हुए आहिल गहरे पानी में डूब गया। शनिवार सुबह आहिल के परिजनों ने मसूरी पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने गोताखोरों और एनडीआरएफ की मदद से आहिल की तलाश शुरू की। एसीपी मसूरी नरेश कुमार ने बताया कि तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें