फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आठ टीमों ने फोर्स के साथ 106 अपराधियों का किया सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। थानाक्षेत्र के शहीद नगर चौकी इलाके में रह रहे 106 अपराधियों का रविवार को सत्यापन किया गया। इनमें सबसे अधिक 68 अपराधी मोबाइल फोन व चेन छिनैती मामलों के हैं। वहीं 38 हिस्ट्रीशीटर भी शामिल हैं। पूरे इलाके को आठ ब्लॉक में बांटकर सत्यापन अभियान चलाया गया। इनमें से करीब 70 अपराधी घरों में मौजूद मिले।
विज्ञापन


सूर्या हत्याकांड के बाद से जिले में लगातार अपराधी सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में अपराधियों के घर तक पुलिस दरवाजा खटखटा रही है। रविवार को साहिबाबाद के शहीद नगर में अभियान चलाया गया। प्रभारी एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि शहीद नगर इलाके में छिनैती वारदातों के 68 अपराधी और 38 हिस्ट्रीशीटर चिह्नित किए गए थे। रविवार को साहिबाबाद और लिंकरोड थाने के प्रभारी व सभी चौकियों के प्रभारी, आरएएफ, पीएसी, डॉग स्क्वायड और मेटल डिटेक्टर टीम के साथ सत्यापन अभियान चलाया गया। बताया कि सभी अपराधियों की नवीन जानकारी यक्ष एप पर अपलोड की जाएगी। इसके अलावा जो अपराधी अपने घरों पर या दिए पतों पर नहीं मिले हैं उनकी तलाश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें