पांच दिवसीय ऑनलाइन अंतर्राष्टीय फैकल्टी का आयोजन किया गया - आईटीएस कॉलेज में हो रहा कार्यक्रम का आयोजन
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। मोहन नगर स्थित आईटीएस कॉलेज में मंगलवार को पांच दिवसीय ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया गया। पहले दिन का विषय एडवांस रिसर्च मेथड्स-इनेबलिंग क्वालिटी रिसर्च पब्लिकेशंस रहा। प्रमुख अतिथि वक्ता फ्लोरिडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी यूएसए के प्रोफेसर एडवर्ड लॉरेंस ने रिसर्च के मूल विषयो एवं समस्याओ को अच्छी तरह से समझने एवं इस आधार पर उपयुक्त प्रश्नावली तैयार करने और तदनुकूल आगे बढ़ने की सलाह दी। इसके बाद कोन्कोर्डिया यूनिवर्सिटी पोर्टलैंड एंड शिकागो के प्रोफेसर डा. डेविड पात्री ने शोध कार्यो को निरंतर गति से और प्रभाव शाली ढंग से आगे बढ़ने हेतु व्यापार और उद्योग जगत के साथ संयुक्त रूप से कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया। द्वितीय सत्र में डॉ लॉयड स्कॉट, टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी डबलिन द्वारा अपने व्याख्यान में अनुसंधान में साहित्य समीक्षा की उपयोगिता पर बल दिया। डायरेक्टर मैनेजमेंट डॉ विद्या सेखरी ने कहा है की इस कार्यक्रम का आयोजन समस्त देश एवं विदेश के शिक्षकों के लिए निःशुल्क किया जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा शिक्षक इस कोविड महामारी की विषम अवधि में ऑनलाइन भाग लेकर अनुसंधान प्रकाशन की गुणवत्ता बेहतर कर सकें और अपनी शोध क्षमता विकसित कर सके।